फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three thieves arrested in encounter, one shot

Kushinagar News: मुठभेड़ में तीन चोर गिरफ्तार, एक को लगी गोली

Wed, 13 Dec 2023 02:58 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 13 Dec 2023 02:58 PM IST
सार

एसपी ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के जोगापट्टी थाना क्षेत्र के लालागढ़ निवासी अभियुक्त बाला यादव पुत्र कन्हैया यादव के पैर में गोली लगी। वह घायल हो गया। भाग रहे दो अभियुक्तों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
 

विज्ञापन
Three thieves arrested in encounter, one shot
मुठभेड़ में घायल तस्कर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर में मंगलवार की भोर तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जंगल घाेरठ गांव के पास पुलिस और चोरों में मुठभेड़ हो गई। बिहार निवासी के एक चोर को गोली लगी। उसके साथ में मौजूद दो अन्य चोरों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जो सेवरही थाना क्षेत्र के निवासी हैं। ये जनपद में हुई चोरी की घटनाओं में संलिप्त थे। पुलिस इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन


एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि मंगलवार को भोर में पुलिस को सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति पकड़ी गोसाई गांव के मंदिर के पास से चोरी गए पिकअप से अवैध शराब की तस्करी कर बिहार ले जाने की फिराक में हैं। उस वाहन के आगे आगे बाइक सवार पुलिस से बचने के लिए रास्ते की रेकी करते हुए आ रहे हैं।
विज्ञापन


इस सूचना पर तुर्कपट्टी के थानाध्यक्ष, पडरौना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक, स्वाॅट व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने जंगल घोरठ गांव के पास घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। उसी दौरान एक पिकअप और एक बाइक सामने से आते दिखी। पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार लोगों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया और भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: साबुन बेचने के बहाने घर में घुसे बदमाश, 2.80 लाख के गहने लूट कर फरार

एसपी ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के जोगापट्टी थाना क्षेत्र के लालागढ़ निवासी अभियुक्त बाला यादव पुत्र कन्हैया यादव के पैर में गोली लगी। वह घायल हो गया। भाग रहे दो अभियुक्तों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

उनका नाम शारदा यादव पुत्र स्व. नागू यादव और मुन्ना यादव पुत्र भगन यादव है, जो सेवरही थाना क्षेत्र के राजपुर खास गांव के निवासी हैं। इनके कब्जे से चोरी का एक पिकअप, घटना में प्रयुक्त बाइक और असलहा बरामद हुआ है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: भाई से विवाद के बाद युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, मचा हड़कंप

एसपी ने बताया कि बाला यादव के खिलाफ बिहार के जोगापट्टी, नौतन व श्रीनगर थाने में मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम, बिहार के श्रीनगर एवं तुर्कपट्टी थाने में हत्या के प्रयास व शस्त्र अधिनियम में केस दर्ज हुआ है। शारदा यादव के खिलाफ तमकुहीराज व सेवरही थाने में आबकारी अधिनियम, बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के नौतन व श्रीनगर थाने में मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम में केस दर्ज है।

तुर्कपट्टी थाने में भी हत्या के प्रयास व शस्त्र अधिनियम में केस दर्ज हुआ है। इसी तरह मुन्ना यादव के खिलाफ बिहार के श्रीनगर थाना व तुर्कपट्टी थाने में इन्हीं धाराओं में केस दर्ज हुआ है। इस कार्रवाई में पडरौना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ला, तुर्कपट्टी के थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed