{"_id":"6a0e20dd1f3afa891c0620bb","slug":"three-successful-cesarean-deliveries-at-chc-kasya-mother-and-baby-healthy-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-160173-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सीएचसी कसया में तीन सफल सिजेरियन, जच्चा-बच्चा स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सीएचसी कसया में तीन सफल सिजेरियन, जच्चा-बच्चा स्वस्थ
Thu, 21 May 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 21 May 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
कसया। सीएचसी में बुधवार को तीन महिलाओं का सिजेरियन प्रसव कराया गया। सभी माताएं और नवजात स्वस्थ बताए गए हैं। अस्पताल प्रशासन ने इसे ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर मातृत्व सेवाओं की दिशा में बड़ी उपलब्धि बताया है।
सीएचसी प्रभारी डा मारकंडेय चतुर्वेदी ने बताया कि गर्भवतियों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण प्रसव सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जटिल परिस्थितियों वाले तीनों मामलों में चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की सतर्कता एवं कुशलता से सफल ऑपरेशन संभव हो सका।सफल सिजेरियन प्रसव में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनामिका, एनेस्थेटिस्ट डॉ. मुकेश यादव, नर्सिंग स्टाफ सुनिता, अनुराधा और गुरु दयाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अस्पताल प्रशासन ने पूरी टीम की सराहना की है।अधीक्षक ने बताया कि सीएचसी कसया में गर्भवती महिलाओं को शासन की योजनाओं के तहत मुफ्त दवाएं, जांच और भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। वर्ष 2015 से यहां नियमित रूप से सुरक्षित प्रसव सेवाएं दी जा रही हैं, जिससे क्षेत्रीय लोगों का सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर भरोसा बढ़ा है।