फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three smugglers carrying liquor hidden under a brick in a tractor-trolley arrested.

Kushinagar News: ट्रैक्टर-ट्राॅली में ईंट के नीचे छिपाकर शराब ले जा रहे तीन तस्कर गिरफ्तार

Wed, 03 Jul 2024 04:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 03 Jul 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Three smugglers carrying liquor hidden under a brick in a tractor-trolley arrested.
ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की खेप के साथ गिरफ्तार आर
रामकोला (कुशीनगर)। रामकोला थानाक्षेत्र के माघी मठिया गांव के सामने पुल के पास पुलिस ने दो ट्रैक्टर-ट्राॅली में लदी ईंट के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही 127 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। चेकिंग के दौरान पकड़ी गई शराब के साथ तीन तस्कर भी गिरफ्तार किए गए, इनमें एक रामकोला क्षेत्र का जबकि दो बिहार के छपरा जिले के हैं। पकड़े गए तस्करों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने सरगना की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

माल वाहक गाड़ियों में फल-सब्जी और अन्य सामान में छिपाकर शराब की तस्करी के कई मामले पकड़े जा चुके थे। पहली बार सोमवार रात पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली में लदी ईंट के बीच में छिपाकर ले जाई जा शराब रही शराब पकड़ी। सीओ खड्डा उमेश चंद्र भट्ट ने मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि रामकोला पुलिस सोमवार रात करीब 10 बजे माघी मठिया गांव के पुल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान आईं दो ट्रैक्टर-ट्राॅली पर लदी के ईंट के नीचे छिपाकर रखी गई 127 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी गई।
विज्ञापन

शराब के साथ पकड़े गए तस्करों में बिहार के छपरा सारण जिले के रऊजा निवासी मिथिलेश कुमार व झरिमन शामिल हैं। तीसरे की पहचान रामकोला थानाक्षेत्र के माधोपुर गौजही निवासी सुभाष यादव के रूप में हुई। तस्करों के खिलाफ केस दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज कर दी है। सीओ ने बताया कि ईंट के बीच छिपाकर शराब की तस्करी का यह नया मामला पकड़ा गया है। ये रात में ट्राॅली में ईंट के नीचे शराब छिपाकर ट्रैक्टर से बिहार ले जाते हैं और वहां अधिक कीमत पर बेचते हैं। तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह, एसएसआई सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, एसआई उपेंद्र यादव, कांस्टेबल मानवेंद्र यादव, प्रदीप यादव, रोशन त्रिपाठी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed