{"_id":"6824eaf5e68a4a106d013f49","slug":"three-schools-operating-without-recognition-were-closed-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-137451-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बिना मान्यता के संचालित तीन विद्यालयों को बंद कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बिना मान्यता के संचालित तीन विद्यालयों को बंद कराया
Thu, 15 May 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 15 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। बीएसए की तरफ से गठित टीम ने बुधवार को सेवरही क्षेत्र में संचालित गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों की जांच की। इस दौरान बिना मान्यता के संचालित मिले दो विद्यालयों को बंद कराया गया, जबकि जांच के दौरान मान्यता विहीन तीन विद्यालय बंद मिले।
सेवरही बीईओ प्रभात राय ने बताया कि क्षेत्र में बिना मान्यता के संचालित विद्यालयों की जांच के लिए विभाग की तरफ से अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत स्कूल ऑफ कैंब्रिज खैरटिया जलाल छापर की जांच की गई, तो विद्यालय में कक्षा एक से 10वीं तक कक्षाएं संचालित मिली। स्कूल संचालक से मान्यता संबंधित कागजात मांगने पर वे उपलब्ध नहीं करा सके। इसको गंभीरता से लेते हुए विद्यालय को बंद कराते हुए नामांकित विद्यार्थियों का पास के परिषदीय विद्यालय में नामांकन कराने के निर्देश दिए गए। इसके बाद मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल अहिरौली दान की जांच की गई। जांच के दौरान विद्यालय में 10वीं तक कक्षाएं संचालित मिली, जबकि विद्यालय के पास केवल पांचवीं तक की मान्यता मिली। इसके अलावा फाजिलनगर के बीईओ विजय पाल नारायण त्रिपाठी और तमकुहीराज बीईओ सुधीर कुमार ने लाईन मिशन स्कूल तरयासुजान और उपकार शिक्षा निकेतन तरयासुजान की जांच की। जांच के दौरान मान्यता सम्बंधी अभिलेख मांगे जाने पर संचालकों की ओर से कोई अभिलेख नहीं दिखाया गया। बीईओ ने दोनों विद्यालयों के संचालन पर रोक लगाते हुए वहां नामांकित छात्राओं का नामांकन पास के परिषदीय विद्यालय में कराने के निर्देश दिए। बीईओ की टीम ने अंत में कार्मल मिशन स्कूल तरयासुजान और गुरूकुल पब्लिक स्कूल तरयासुजान की जांच की। जांच के दौरान यह दोनों विद्यालय बंद मिले।
जांच कर रहे बीईओ ने बताया कि बीएसए के निर्देश पर गैर मान्यता विद्यालयों की जांच की जा रही है। यह जांच आगे भी जारी रहेगा। क्षेत्र में कोई भी गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।