फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   three returned from mumbai found corona positive

मुंबई से लौटे तीन और मिले कोरोना पॉजिटिव, जिले में संक्रमित हुए 27

Tue, 02 Jun 2020 09:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
three returned from mumbai found corona positive
कोकिल पट्टी गांव में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मिलने की सूचना पर गांव को सील करने पहुंची पुलिस। - फोटो : KUSHINAGAR
मुंबई से लौटे तीन और मिले कोरोना पॉजिटिव, जिले में संक्रमित हुए 27
विज्ञापन

पडरौना(कुशीनगर)। मेडिकल कॉलेज से मंगलवार को आई रिपोर्ट में जिले के तीन लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। तीनों के मुंबई से घर लौटने की बात बताई जा रही है। इनमें एक व्यक्ति तीन दिन से गोरखपुर मेडिकल कालेज में भर्ती है। शेष दो को लक्ष्मीपुर के एल वन अटैच्ड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 27 हो गई है। 19 एक्टिव केस हैं।
लॉकडाउन वन व टू के दौरान ग्रीन जोन में रहे कुशीनगर जिले में मुंबई से लौटे लोगों के संक्रमित पाए जाने से कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार दोपहर बीआरडी मेडिकल कालेज से आई रिपोर्ट में तीन लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। पहला 24 वर्षीय युवक पडरौना नगर से सटे नोनियापट्टी गांव का निवासी है। वह 31 मई को घर पहुंचा था। इसे एलवन अटैच्ड अस्पताल लक्ष्मीपुर भेजा गया है।
विज्ञापन

दूसरा पॉजिटिव 53 वर्षीय व्यक्ति दुदही क्षेत्र के कोकिल पट्टी गांव निवासी है। सात दिन पहले वह मुंबई से लौटे थे। इन्हें भी आश्रम पद्धति विद्यालय लक्ष्मीपुर में बने एल वन अटैच्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा पॉजिटिव केस कप्तानगंज क्षेत्र के घोड़ादेउर गांव का 24 वर्षीय युवक है। वह 18 मई को अपने माता-पिता के साथ श्रमिक स्पेशल ट्रेन से मुंबई से लौटा था। 28 मई को परिजन बाइक से उसको मेडिकल कालेज गोरखपुर ले गए थे। वहीं इसका कोरोना टेस्ट कराया गया था।

सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि तीन व्यक्तियों के पॉजिटिव होने की रिपोर्ट मिली है। इसकी सूचना संबंधित तहसील प्रशासन व सीएचसी को भेजी गई है। कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों को लक्ष्मीपुर के एल वन अटैच्ड अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed