फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three more people died due to heat stroke

Kushinagar News: हीट स्ट्रोक से तीन और लोगों की मौत

Mon, 19 Jun 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 19 Jun 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Three more people died due to heat stroke
एनसीयूआई वार्ड में फर्स पर बैठे तीमारदार।संवाद
एक की मौत मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में हुई
विज्ञापन

बेतहाशा धूप और लू चलने से बुखार एवं उल्टी-दस्त के चपेट में भी आ रहे लोग
जिला अस्पताल का जनरल व चाइल्ड वार्ड मरीजों से फुल
रामकोला क्षेत्र के मोरवन गांव में भी एक बुजुर्ग की हुई मौत

संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। बेतहाशा गर्मी, तेज धूप और लू के चलते लोग अचानक बीमार पड़ जा रहे हैं। इससे उनकी जान भी चली जा रही है। तीन और लोगों की हीट स्ट्रोक से मौत होने की बात कही जा रही है। इनमें एक 70 तो दूसरे 60 साल के थे। इन्हीं के उम्र के एक बुजुर्ग की रामकोला क्षेत्र के मोरवन में रविवार को मौत हो गई। इसके अलावा लोग बुखार व उल्टी-दस्त की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल का जनरल व चाइल्ड वार्ड बुखार व उल्टी-दस्त के मरीजों से फुल हो गया है।
बताया जा रहा है कि रामकोला क्षेत्र के मोरवन गांव निवासी नंदलाल चौबे रविवार की दोपहर में घर के अंदर कुर्सी पर बैठे थे। उस समय बहुत अधिक गर्मी थी। अचानक कुर्सी से गिर पड़े। परिजन दौड़कर विस्तर पर लिटाया, तब तक उनके प्राण निकल चुके थे। नगर पंचायत कप्तानगंज निवासी 70 वर्षीय कैलाश चंद्र बंका शनिवार को रोज की तरह अपना काम काम निपटा रहे थे। इसी बीच उन्हें अचानक बुखार होने लगा। परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कैलाश चंद बंका के इकलौते पुत्र शुभम बंका ने बताया कि उनके पिता को कोई बीमारी नहीं थी। प्रात: काल उठकर दैनिक दिनचर्या के तहत योग करते थे तथा शारीरिक रूप से स्वस्थ थे। उनके शरीर का तापमान 106 डिग्री तक जा पहुंच गया था। इसी कस्बे के वार्ड नंबर-5 निवासी 60 वर्षीय शाहिल इराकी के शरीर का तापमान भी अचानक बढ़ने लगा तथा 106 डिग्री तक जा पहुंचा। आनन-फानन परिजन गोरखपुर ले जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ जुट रही है। लोग तेज बुखार और उल्टी-दस्त की चपेट में आ रहे हैं। रविवार को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बुखार से पीड़ित दो माह की आयरा पुत्री आतिफ निवासी डुमरी स्वांगीपट्टी, कोतवाली हाटा, 55 साल की सायरा खातून निवासी नटवा थाना चौराखास, 80 साल के विश्वनाथ निवासी कुड़वा दिलीपनगर, कसया और चार साल छह माह की आराधना पुत्री सत्येंद्र को भर्ती कराया गया था।
इनके अलावा 65 साल की पानमती निवासी सिसही थाना कसया और 29 साल की आशा देवी पत्नी राजकुमार निवासी खिरकिया थाना पडरौना को उल्टी होने पर भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में 65 और चाइल्ड वार्ड में 38 मरीज भर्ती हैं।
जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. बृजनंदन ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते लोगों की सेहत खराब हो रही है। जिला अस्पताल के सभी वार्ड भरे हुए हैं। उपलब्ध संसाधनों में मरीजों का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में हीट स्ट्रोक का कोई मरीज रविवार को नहीं आया।


..

हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखने पर न बरतें लापरवाही

कप्तानगंज सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रितेश सिंह ने बताया कि तापमान अचानक बहुत ज्यादा बढ़ जाने से लोग हीट स्ट्रोक के शिकार हो रहे हैं। हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखाई दें तो नजरअंदाज करने की गलती न करें। शरीर का तापमान 104 डिग्री या उससे ज्यादा हो जाना हीट स्ट्रोक की निशानी है। ऐसा होने पर व्यक्ति को फौरन अस्पताल ले जाना चाहिए। शरीर का तापमान बढ़ने से दिल की धड़कने बढ़ने लगती हैं। जब तापमान बढ़ता है तो शरीर खुद को ठंडा रखने के लिए सांसों को बढ़ा देता है। ऐसे में आप तेज-तेज सांसें लेने लगते हैं।

उन्होंने बताया कि हीट स्ट्रोक हमारे दिमाग के फंक्शन को भी प्रभावित करता है, जिससे कंफ्यूजन, असंतुलन और यहां तक कि दौरे भी शुरू हो सकते हैं। एक्सर्शनल हीट स्ट्रोक आपके केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को बाधित करता है, इसलिए समन्वय की कमी, भटकाव, गुस्सा या चलने में असमर्थता प्रमुख चेतावनी संकेत हो सकते हैं। भयानक सिर दर्द के साथ अक्सर चक्कर आना या सिर का भारी महसूस होने जैसे हीट स्ट्रोक के लक्षण भी दिखते हैं। यह लक्षण आमतौर पर पानी की कमी से होता है। हीट स्ट्रोक की वजह से मांसपेशियों में अकड़न हो जाती है, इसके अलावा कमजोरी या फिर बेहोशी भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed