फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three more absconding accused in murder case jailed

Kushinagar News: हत्या के मामले में फरार तीन और आरोपियों को जेल

Wed, 15 May 2024 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Three more absconding accused in murder case jailed
-बघपरना में चुनावी बहस के दौरान हुई हत्या के मामले में फरार थे आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बघपरना गांव में चुनावी बहस को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में बुधवार को फरार तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना के बाद से ही यह फरार थे।
बघपरना गांव में तीन मई को राधेश्याम पाठक के घर के सामने कुछ लोग चुनाव को लेकर बहस कर रहे थे। इसी दौरान विवाद हो गया था। इसमें एक पक्ष ने राधेश्याम पाठक के घर पर हमलाकर राधेश्याम समेत उनकी बेटी और दो बेटों को मारकर घायल कर दिया था। इस दौरान राधेश्याम पाठक की चार मई को मौत हो गई थी। बड़े बेटे की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मुख्य आरोपी शंभू चौधरी को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जुटी थी। घटना में शामिल आरोपियों को नेपाल की तरफ भागे जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सेखुई नहर के पास खैरी मोड़ पर घेराबंदी कर वाहनों की तलाशी शुरू कर दी। एक गाड़ी के रुकने पर उसमें बैठे तीन लोग उतर कर भागने लगे। भाग रहे व्यक्तियों को पुलिस ने पकड़ लिया। इनकी पहचान बघपरना हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी अभिषेक चौधरी, नितेश चौधरी, अंकित चौधरी निवासी बघपरना के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इनकी निशानदेही पर दो लाठी और एक लोहे की राॅड बरामद की है। इस संबंध में इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed