फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three meritorious students selected in Atal Residential School

Kushinagar News: अटल आवासीय विद्यालय में चयनित हुए तीन मेधावी

Sun, 24 Mar 2024 04:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 24 Mar 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Three meritorious students selected in Atal Residential School
मेहदीगंज। क्षेत्र के पकड़ी बांगर स्थित कंपोजिट विद्यालय की तीन छात्राओं का अटल आवासीय विद्यालय के लिए चयन हुआ है। विद्यालय के शिक्षक और गांव के लोगों ने उन्हें बधाई दी है। श्रम कार्यालय में पंजीकृत श्रमिकों और अनाथ बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए अटल आवासीय विद्यालयों की स्थापना नवोदय विद्यालय की तर्ज पर की गई है। विद्यालय में कक्षा नौ में प्रवेश के लिए बीते 25 फरवरी को प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई थी। इसमें कंपोजिट विद्यालय पकड़ी बांगर की अंजली गौतम, श्वेता और कुमकुम का चयन हुआ है। इन्हें रामकोला बीईओ राजेश कुमार, एआरपी योगेंद्र शुक्ला, लाल प्रताप सिंह, अजय विश्वकर्मा, सूर्य प्रताप, सुनील कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार पांडेय, मंजू सिंह, केशव गोविंद राव, आशीष गोविंद राव, सुनीता सिंह, डॉ. शंकर दयाल पाठक, ज्ञानवर्धन गोविंद राव आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed