{"_id":"61b7804c9a7a1443c860a578","slug":"three-lakh-chori-in-diki-kushinagar-news-gkp419752619","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की डिकी से तीन लाख रुपये गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की डिकी से तीन लाख रुपये गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक की डिकी से तीन लाख रुपये गायब
- केस दर्ज, सहज जन सेवा केंद्र संचालक के थे रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। कोतवाली क्षेत्र के डुमरी स्वांगीपट्टी चौराहे पर सहज जन सेवा केंद्र संचालक के बाइक की डिकी से सोमवार की शाम तीन लाख रुपये गायब हो गए। इसकी जानकारी होने पर संचालक ने हाटा कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने देर शाम इस मामले में चोरी का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
अखिलेश यादव निवासी डुमरी स्वांगीपट्टी सहज जनसेवा केंद्र संचालित करते हैं। उनका कहना है कि भारतीय स्टेट बैंक हाटा शाखा से तीन लाख रुपये निकालकर डिकी में रखे थे। वह अपने गांव के चौराहे पर स्थित दुकान पर पहुंचे। वह बाइक खड़ी कर दुकान खोलकर साफ सफाई करने लगे। रुपये निकालने के लिए जब वह बाइक के पास पहुंचे और डिकी खोले तो उसमें रुपये नहीं थे। उन्होंने हाटा कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और छानबीन में जुट गई। इस संबंध में कोतवाल आरके सिंह का कहना है कि सहज जन सेवा केंद्र संचालक की तरफ से तहरीर मिली है। इस मामले में चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।