फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Many killed in accident after Uncontrolled car broke railing and overturned in Gandak canal at kushinagar

कुशीनगर में बड़ा हादसा: अनियंत्रित कार रेलिंग तोड़कर गंडक नहर में पलटी, दम घुटने से दो की मौत, एक लापता

Fri, 11 Aug 2023 05:14 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 11 Aug 2023 05:14 PM IST
सार

रामकोला थाना के रामकोला-नौरंगिया मार्ग पर मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के दमोदरी पुल के समीप एक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। कार सवार चार लोगों में से दो की मौत हो गई। एक लापता है और एक शख्स किसी तरह तैरकर नहर से बाहर आ गया।

विज्ञापन
Many killed in accident after Uncontrolled car broke railing and overturned in Gandak canal at kushinagar
कुशीनगर में हादसा - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले में दामोदरी पुल के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में तेज रफ्तार कार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। लापता चालक की तलाश एसडीआरएफ टीम कर रही है, जबकि एक व्यक्ति जान बचाने में सफल रहा। हादसे के बाद शोर सुनकर पहुंचे गांव वालों ने काफी मदद किया। हादसे के शिकार हुए कार सवार चारों दोस्त थे।
विज्ञापन


नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के चखनी भूमिहारी पट्टी निवासी भीम सिंह सपहा गांव के पूर्व प्रधान राजन कुशवाहा के साथ बृहस्पतिवार को सुबह गोरखपुर पैदा हुई भांजी को देखने गए थे। वापसी के दौरान भीम सिंह राजन को सपहा छोड़ दिया और उसकी कार लेकर घर के लिए चला। रात करीब 11 बजे अपने दोस्त बंधवा गांव निवासी सुबोध मणी के घर पहुंच गया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बदले हुए समय पर चलेगी गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस, यहां देखें पूरा शेड्यूल
विज्ञापन
विज्ञापन
 

दरवाजे पर गांव के गुड्डू यादव और बमनौली निवासी मनोज यादव बैठे थे। चारों दोस्त कार से बभनौली चौराहा पर पहुंचे। वहां पर दुकाने बंद थी, तो दोस्तों ने घर जाने की बात कही, लेकिन भीम ने जिद पकड़ लिया और दोस्तों को लेकर सिंगहा चौराहा पर जाने लगा। आधी रात को अभी रामकोला थाना क्षेत्र के दमोदरी पुल के पास पहुंचे ही थे कि कार अनियंत्रित होकर ऊफनाई मुख्य पश्चिम गंडक नहर में गिर गई।

 

कार में सवार सुबोध मणी (42) किसी तरह गाड़ी का शीशा तोड़ कर बाहर निकल गया। इसके शोर मचाने पर गांव वाले रात को पहुंचे। लेकिन गंडक में पानी अधिक होने के कारण रात को मदद नहीं कर सके। शुक्रवार को सुबह झुलनीपुर बैराज से पानी कम कराने के बाद गांव वालों ने गंडक में डूबी कार को टैक्टर से खींचकर बाहर निकाला।

कार में बैठे बंधवा निवासी गुड्डू यादव (28) और बमनौली गांव निवासी मनोज यादव (25) की मौत हो चुकी थी। जबकि कार चालक भीम सिंह (40) लापता है। पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में एसडीआरएफ टीम चालक की तलाश कर रही है।

रामकोला के इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह ने बताया कि हादसा के दौरान चार दोस्त कार में सवार थे। दो की लाश मिली है। एक का पता नहीं चल रहा है, जबकि चौथा व्यक्ति किसी तरह जान बचाने में सफल रहा। लापता युवक की तलाश की जा रही है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed