फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three killed, eight wounded in accidents

हादसों में तीन की मौत, आठ घायल

Sun, 09 Apr 2017 11:14 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 09 Apr 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
Three killed, eight wounded in accidents
घायल - फोटो : अमर उजाला
रविवार को कसया थाना क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में ती लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को कसया सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस हादसे में चार घायल एक ही परिवार के थे और रिश्तेदारी से लौट रहे थे।                                    
विज्ञापन

दिन करीब दो बजे सिसवा महंथ चौराहे पर तरकुलवा के तरफ जा रहा टैंपो सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में टैंपो में सवार विशुनपुरा थानाक्षेत्र के ठाढ़ीभार  गांव निवासी 40 वर्षीय लालजी पुत्र रघुनाथ की मौत हो गई। इसके अलावा लालजी की पत्नी 35 वर्षीया सुगंती व पुत्रियां सात वर्षीया रीता व पांच वर्षीया निशा तथा 14 वर्षीय पुत्र अशोक तथा फकरिहवां निवासी ममता समेत नौ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया जहां देर शाम ममता की भी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक का चालक फरार हो गया।                                     
विज्ञापन

दूसरी घटना फोरलेन पर कसया कस्बे से सटे  गोपालगढ़ तिराहे पर हुई। यहां कसया थाना क्षेत्र के परसहवा गांव निवासी 66 वर्षीय शिवनाथ शर्मा मल्लूडीह के तरफ  से साइकिल से कसया आ रहे थे। सामने से आ रहे वाहन की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल शिवनाथ को लोगों कसया सीएचसी पहुंचाया। इलाज के दौरान शिवनाथ की मौत हो गई।                                     
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed