{"_id":"63e92db88a4c0db0d901b8b5","slug":"three-injured-to-uncontrolled-tempo-overturn-kushinagar-news-c-7-1-51509-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: अनियंत्रित टेंपो पलटने से चालक सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: अनियंत्रित टेंपो पलटने से चालक सहित तीन घायल
Sun, 12 Feb 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 12 Feb 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
कसया। राष्ट्रीय राजमार्ग के धुरिया मोड़ पर रविवार को सवारियों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने कसया सीएचसी भेजवाया।
नगर के पडरौना रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित सत्संग में शामिल होने के कुछ बाद लोग टेंपो से घर जा रहे थे। अभी वह नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर धुरिया मोड़ पर पहुंचे थे कि इसी बीच टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक कप्तानगंज निवासी राधेश्याम दास (50) फाजिलनगर क्षेत्र के बनबीरा निवासी कमलेश (30) और अशोगवा के हंसराज (35) घायल हो गए। संवाद