{"_id":"667a0cf0dc17a3d71101a247","slug":"three-injured-in-road-accident-one-referred-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-118731-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मार्ग दुर्घटना में तीन घायल, एक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मार्ग दुर्घटना में तीन घायल, एक रेफर
Tue, 25 Jun 2024 05:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 25 Jun 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
कसया/मल्लूडीह। नगर के सपहा मार्ग पर नहर बाईपास चौक के समीप सोमवार को ट्रैक्टर-ट्राॅली और ई-रिक्शा की टक्कर में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को लोगों ने कसया सीएचसी भेजवाया। डॉक्टर ने एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। बाकी लोगों का इलाज सीएचसी में चल रहा है।
कसया से सवारी लेकर ई-रिक्शा तुर्कपट्टी जा रहा था कि नगर के सपहा रोड स्थित नहर बाईपास चौराहे के समीप पीछे से तेज गति से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। उसमें सवार एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने कसया थाना क्षेत्र के डिघवा परसौनी निवासी भीम प्रसाद (50) की स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रविंद्र नगर रेफर कर दिया। वहीं, तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कारखाना महुवा निवासी शशि प्रभा (40) पत्नी अजय तिवारी और अनुज (14) का इलाज सीएचसी में चल रहा है।