फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three injured in collision between tempo and scooty

Kushinagar News: टेंपो व स्कूटी की टक्कर में तीन घायल

Fri, 23 May 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 23 May 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Three injured in collision between tempo and scooty
लक्ष्मीगंज। थाना क्षेत्र के नेबुआ नौरंगिया के पिपरा बाजार निवासी जगमोहन उर्फ विजय जायसवाल (26) और रितेश जायसवाल (20) एक टेंपो पर सवार होकर कप्तानगंज की तरफ जा रहे थे। उसी समय नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पचफेड़ा गांव निवासी करन यादव (22) और राहुल यादव (21) स्कूटी पर सवार होकर कप्तानगंज से कुछ जरूरी सामान लेकर घर आ रहे थे। इसी बीच महाविद्यालय के समीप दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे स्कूटी पर सवार करन यादव व राहुल यादव तथा टेंपो में सवार जगमोहन उर्फ विजय जायसवाल घायल हो गए। इस दुर्घटना में रितेश जायसवाल को मामूली चोटें आईं। मौके पर आई पुलिस ने तीनों को कप्तानगंज सीएचसी पर इलाज के लिए भेजवाया जहां से तीनों को डाॅक्टरों ने मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed