{"_id":"5fc796138ebc3e9bde7be933","slug":"three-injured-in-accident-kushinagar-news-gkp3753061167","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो-बाइक की टक्कर में पति-पत्नी और पुत्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो-बाइक की टक्कर में पति-पत्नी और पुत्री घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेंपो-बाइक की टक्कर में पति-पत्नी और पुत्री घायल
पकड़ियार बाजार। नौरंगिया-कप्तानगंज मार्ग पर नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खानूछपरा गांव के निकट टेंपो की चपेट में बाइक आ गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
देवगांव निवासी राजेंद्र मद्धेशिया बुधवार की शाम अपनी पत्नी पुनीता और बेटी साधना के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे थे। वह खानूछपरा गांव के पास पहुंचे थे कि कप्तानगंज की तरफ से आ रहे टेंपो की चपेट में आ गए। इस दुर्घटना में राजेंद्र मद्धेशिया परिवार सहित घायल हो गए। पकड़ियार में तैनात हेड कांस्टेबल राजेश शाही बृजेश विश्वकर्मा और विनय मौर्या के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को कोटवा सीएचसी पर भेजा। टेंपो और चालक को थाने भेज दिया।