फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   three injured in accident

पुल से टकराई अनियंत्रित बाइक, तीन घायल

Thu, 18 Jul 2019 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
three injured in accident
पुल से टकराई अनियंत्रित बाइक, तीन घायल
विज्ञापन

मेहदीगंज। क्षेत्र के धर्मसमधा गांव के पास रामकोला-पडरौना मार्ग पर बुधवार की देर शाम बाइक चालक अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गया। हादसे बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने घायलों को रामकोला सीएससी में भर्ती कराया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहना था।
बुधवार की रात करीब नौ बजे रामकोला क्षेत्र के पथरदेवा निवासी रमेश, सुनील और चंदन बाइक से कप्तानगंज की तरफ जा रहे थे। धर्मसमधा गांव के करीब बाइक अनियंत्रित होकर पास के पुलिया में टकरा गई।
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो छात्र घायल
मेहंदीगंज। मिश्रौली पुलिस चौकी के पास पडरौना-रामकोला मार्ग पर गुरुवार की शाम कार की चपेट से बाइक सवार दो छात्र घायल हो गए। लोगों ने जिला अस्पताल भेजवाया। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। लोगों ने बताया रामकोला निवासी आदित्य पुत्र अवधेश और प्रियांशु पुत्र दयाशंकर गुरुवार को स्कूल से घर जा रहे थे। उसी दौरान मिश्रौली पुलिस चौकी से कुछ दूर आगे पहुंचते ही तेज गति की कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद जुटे लोग घायल को जिला अस्पताल ले गए,जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिए गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया। जबकि चालक फरार बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदा नहीं देने से नाराज लोगों ने की पिटाई
रामकोला। मोरवन गांव के मुबारक को कुछ लोगों ने मामूली विवाद में धारदार हथियार से घायल कर दिया। थाने में तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मुबारक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो घटना की चर्चा शुरू हो गई। पिछले शुक्रवार को कुछ लोग ताजिया का चंदा लेने मोरवन खास गांव गए थे। मुबारक ने चंदा देने से मना कर दिया। उसी से नाराज लोगों ने धारदार हथियार से प्रहार कर उसे घायल कर दिया। उसे कई जगह उसे गंभीर चोटें आईं। घायलावस्था में उसे लोग सीएचसी ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद परिजन थाने लेकर गए। आरोप है कि हल्का दरोगा ने मुबारक के परिजनों को गाली देकर थाने से भगा दिया। मुबारक का यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो चर्चा का विषय बन गया है।
मेड़बंदी के विवाद में मारपीट, दस घायल
दुदही। विशुनपुरा क्षेत्र के बलुवड़वा में खेत की मेड़बंदी के विवाद में हुई मारपीट में 10 लोगों को चोटें आईं। सभी घायलों को पुलिस सीएचसी दुदही में भर्ती कराई। जिसमें दो लोगो की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफ़र कर दिया।

बैकुंठपुर कोठी निवासी नथुनी का खेत और अहिरौली निवासी सीताराम का खेत बांसगांव बलुवड़वा में आस-पास है। आरोप है कि दस दिन पहले सीताराम ने नई मेड़ बना दी थी। बृहस्पतिवार को नथुनी पक्ष के लोग उसको तोड़ कर नई मेड़ बनाने लगे। उसी विवाद को लेकर देर शाम मारपीट में ओमप्रकाश, संतोष, गुड्डू, योगेंद्र, नथुनी, चंद्रकली, ज्ञानती देवी घायल हो गई। दूसरे पक्ष के सीताराम, राजन और सुखारी घायल हो गए। सूचना पर एसओ नीरज कुमार शाही और यूपी 100 नंबर की गाड़ी पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी दुदही में भर्ती कराया।जिसमें नथुनी और गुड्डू की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed