फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three Holi special trains will run on Kaptanganj-Thave route

Kushinagar News: कप्तानगंज-थावे रूट पर दौड़ेंगी तीन होली स्पेशल ट्रेनें

Fri, 15 Mar 2024 03:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 15 Mar 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Three Holi special trains will run on Kaptanganj-Thave route
पडरौना/तमकुहीरोड। पूर्वोत्तर रेलवे ने होली पर कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग के यात्रियों को राहत देते हुए तीन होली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने को हरी झंडी दी है। इसमें गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस चार फेरा, छपरा-अमृतसर एक्सप्रेस दो फेरा और छपरा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन को एक फेरा चलाने की मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन

होली पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर तीन होली स्पेशल ट्रेन संचालन की मंजूरी दी है। इसमें इस रूट पर गोमतीनगर- छपरा एक्सप्रेस ट्रेन को चार फेरा के लिए मंजूरी मिली है। यह ट्रेन गोमतीनगर से 21 मार्च, 23 मार्च, 25 मार्च और 27 मार्च को 14:00 बजे से चल कर 14:28 बजे 18:20 बजे गोरखपुर, 19:32 बजे कप्तानगंज, 19:53 बजे रामकोला, 20:10 बजे पडरौना, 20:42 बजे तमकुहीरोड, 21:30 बजे थावे के रास्ते 00:05 बजे छपरा पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसी तरह वापसी में छपरा से 5:45 बजे से चल कर 08:45 बजे तमकुहीरोड, 09:15 बजे पडरौना, 09:45 बजे रामकोला, 10:10 बजे कप्तानगंज, 11:10 बजे गोरखपुर के रास्ते 16:28 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। छपरा-अमृतसर होली स्पेशल साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 22 मार्च और 29 मार्च को छपरा से अमृतसर के लिए 09:55 बजे से और 23 मार्च व 30 मार्च को 12:45 बजे अमृतसर से छपरा के लिए चलेगी। इस ट्रेन से मुरादाबाद, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, जालंधर सिटी सहित अन्य शहरों से आने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह एक फेरा के लिए छपरा से सिकंदराबाद के लिए और सिकंदराबाद से छपरा के लिए स्पेशल एक्सप्रेस चलेगी, जो 30 मार्च शनिवार को छपरा से और पहली अप्रैल को सिकंदराबाद से चलेगी। इस ट्रेन से कानपुर, भोपाल, इटारसी, नागपुर और सिकंदराबाद से होली में घर आने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर तीन होली स्पेशल ट्रेन चलाने की अनुमति मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि होली के त्योहार को पर इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। निर्धारित समय सारिणी के मुताबिक इन ट्रेनों का संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed