फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three cattle smugglers arrested, two shot in encounter

Kushinagar News: मुठभेड़ में तीन पशु तस्कर गिरफ्तार, दो को लगी गोली

Fri, 27 Dec 2024 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 27 Dec 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Three cattle smugglers arrested, two shot in encounter
पडरौना। दो पिकअप से गोवंश को लेकर बिहार जा रहे पशु तस्करों और पुलिस के बीच बृहस्पतिवार की भोर में मुठभेड़ हो गई। तस्करों की गोली से कोतवाल और सिपाही बाल-बाल बच गए, जबकि पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से दो पशु तस्कर जख्मी हो गए। वहीं भाग रहे तीसरे पशु तस्कर को पुलिस टीम ने दौड़ाकर दबोच लिया। पुलिस ने इनके पास से तीन अवैध तमंचा और गोली बरामद की है। घायल पशु तस्करों का इलाज मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में चल रहा है।
विज्ञापन

कुशीनगर जिले में फैले पशु तस्करों का मकड़जाल तोड़ने के लिए एसपी संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। एसपी ने बताया कि सूचना मिली कि दो पिकअप से 15 गोवंश को लेकर तस्कर पडरौना के रास्ते जा बिहार रहे हैं। सक्रिय हुई पुलिस टीम ने घोड़हवा तिराहा के पास चैतीमुसहरी रोड पर घेराबंदी कर ली और आने वाले वाहनों की जांच करने लगी। इसी दौरान दो पिकअप आता नजर आया, पुलिस को देख वाहन में सवार पशु तस्कर गाड़ी रोकते ही फायरिंग करते हुए पिकअप छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने बचाव करते हुए फायरिंग की तो खड्डा थाना क्षेत्र के डोमन छपरा गांव निवासी अबरेज पुत्र सिकन्दर, इसी थाना क्षेत्र के भुजौली गांव निवासी अलाउद्दीन पुत्र अली बक्श साकिन पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जबकि, महराजगंज जिले सदर कोतवाली क्षेत्र के धनेवा गांव निवासी अबरार बंजारा पुत्र शाकिर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की तलाशी के दौरान तीन अवैध तमंचा और पशुओं को काटने वाला लकड़ी का भीठा समेत अन्य सामान मिला। दो पिकअप पर 15 राशि गोवंश बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने मुक्त करा दिया। पिकअप पर कुशीनगर जिले का नंबर है। पुलिस की मानें तो यह एक संगठित गिरोह के सदस्य हैं। रात को गोवंश पशुओं का तस्करी करना इनका पेशा है। रात को पशुओं को क्रूरता पूर्वक पिकअप से लादकर बिहार ले जाते हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

------------------
तस्करों पर पहले से दर्ज हैं केस
अबरेज पुत्र सिकंदर पर नेबुआ नौरंगिया थाने में गोवध निवारण और हनुमानगंज थाने में पाॅक्सो एक्ट तथा मारपीट का केस दर्ज है। अलाउद्दीन पुत्र अली बक्श पर पडरौना कोतवाली में गोवध निवारण अधिनियम और महराजगंज के घुघली थाने में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है। पुलिस के हाथ तीनों पशु तस्करों के पास से चार मोबाइल हाथ लगा है। इन मोबाइलों से मिले नंबरों के जरिए पुलिस पशु तस्करों के सरगना तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। कई ऐसे मोबाइल नंबर पुलिस के हाथ लगे हैं, जिसमें कुशीनगर के पशु तस्कर शामिल हैं। इनके खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed