{"_id":"66809b84e16ad2551105b184","slug":"three-cattle-smugglers-arrested-in-encounter-one-shot-in-leg-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-119052-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मुठभेड़ में तीन पशु तस्कर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मुठभेड़ में तीन पशु तस्कर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
Sun, 30 Jun 2024 05:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 30 Jun 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
पडरौना/हाटा। हाईवे पर पगरा गांव के सामने शनिवार कह भोर में पशु तस्करों और पुलिस में मुठभेड़ हो गई। मालवाहन छोड़कर पैदल भाग रहे पशु चालकों का पुलिस ने पीछा किया तो तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक पशु तस्कर के पैर में गोली लग गई, जबकि दो को पुलिस ने दौड़ाकर दबोच लिया। तस्कर संतकबीरनगर से पिकअप में लादकर पांच गोवंशों को बिहार ले जा रहे थे।
पुलिस की पूछताछ में तस्करों ने सरगना का नाम बताया है। तस्करों के मोबाइल से पुलिस के हाथ कई ऐसे नंबर लगे हैं जो इस घटना में गाड़ी पास कराने में मदद करते हैं। पुलिस उन तक पहुंचने के लिए प्रयास कर रही है।
एएसपी दक्षिणी अभिनव त्यागी ने बताया कि शनिवार की भोर में सुकरौली चौकी प्रभारी संदीप सिंह को सूचना मिली कि गोरखपुर की ओर से जा रहे सफेद रंग के पिकअप में गोवंश लदे हैं। चौकी इंचार्ज सक्रिय हुए और पिकअप को रोकने का प्रयास किया तो चालक उनको कुचलने की कोशिश करते हुए आगे निकल गया। चौकी इंचार्ज ने हाटा कोतवाल राजप्रकाश सिंह को बताया।
विज्ञापन
पुलिस ने हाईवे पर पगरा गांव के सामने घेराबंदी कर दी। सफेद रंग का पिकअप आता देख पुलिस टीम अलर्ट हो गई और उसे रोकने का इशारा किया। लेकिन, पिकअप वाहन नहीं रुका। पुलिस ने पीछा किया तो कुछ दूरी पर पिकअप रोक कर तस्कर फायरिंग करते हुए पैदल भागने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में शराफत अली निवासी मुजहना रहीम थाना हाटा के पैर में गोली लगी और वह जमीन पर गिर गया। बाकी शेबू आलम निवासी धरमचक थाना उचका गांव जिला गोपालगंज और कहार शेख निवासी भेड़िहारी थाना पुरषोत्तमपुर जिला बेतिया पश्चिमी चंपारण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से तीन तमंचे और छह कारतूस के अलावा एक पिकअप, दो मोबाइल फोन और पांच गोवंश बरामद किया है। पुलिस ने तस्करों के संपर्क में रहने वाले सरगना और इस धंधे में शामिल लोगों की तलाश शुरू कर दी है।