{"_id":"693f1a025533a624a2081342","slug":"three-cattle-rescued-one-smuggler-arrested-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-150735-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तीन गोवंश मुक्त कराए, एक तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तीन गोवंश मुक्त कराए, एक तस्कर गिरफ्तार
Mon, 15 Dec 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
जौरा बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के चौहान पट्टी गांव के पास पुलिस ने पशुओं से भरे एक पिकअप को पकड़ कर एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया। पिकअप से तीन गोवंश बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार तुर्कपट्टी थाना प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह एवं मधुरिया चौकी प्रभारी चंदन प्रजापति हमराहियों के साथ एनएच-28 पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मधुरिया पुल की ओर से थोड़ी देर में पशुओं से भरा एक पिकअप गाड़ी गुजरने वाला है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने चौहान पट्टी गांव के सामने घेराबंदी कर पिकअप का इंतजार किया। कुछ ही देर बाद पिकअप आता दिखाई दिया। पुलिस ने हाथ का इशारा कर गाड़ी रोकने को कहा। वाहन रुकते ही पुलिस ने उसे घेर लिया। जांच के दौरान पिकअप से तीन गोवंश बरामद किए गए।
पकड़े गए पशु तस्कर की पहचान कलाम अंसारी निवासी मठिया विशंभरपुर, थाना कसया के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।