फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three bike riders injured after being hit by a pickup

Kushinagar News: पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार तीन घायल

Mon, 10 Nov 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 10 Nov 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Three bike riders injured after being hit by a pickup
नेबुआ नौरंगिया/पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कप्तानगंज-नौरंगिया मार्ग स्थित चखनी भूमिहारी पट्टी मोड़ के पास रविवार की शाम एक पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस कोटवा सीएचसी भेजवाई, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिसवा गोईती निवासी मनीष कुमार, किशुन कुमार और सुमन देवी एक ही बाइक पर सवार होकर लक्ष्मीपुर कुर्मी पट्टी गांव में अपने रिस्तेदार के घर जा रहे थे। अभी वे चखनी भूमिहारी पट्टी गांव मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि कप्तानगंज की ओर से आ रहे पिकअप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सड़क पर पलट गई और तीनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस घायलों को कोटवा सीएचसी भेजवाई, जहां उनका प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उधर घटना के बाद पिकपअ चालक वहां अपना पिकअप छोड़कर भाग गया। पुलिस पिकअप को कब्जे में लेकर थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed