फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three arrested with stolen goods in Indranagar

Kushinagar News: इंद्रानगर में हुई चोरी के सामान के साथ तीन गिरफ्तार

Tue, 05 Mar 2024 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 05 Mar 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Three arrested with stolen goods in Indranagar
पडरौना। शहर में हुई दो चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश पुलिस ने सोमवार को कर दिया। चोरों के पास से चोरी का 28 लाख का सामान बरामद किया गया है। इसमें जेवर, मोबाइल और नकदी है। तीन आरोपियों में दो बाल अपचारी हैं। कार्रवाई के बाद पुलिस ने एक को जेल और बाल अपचारियों को बाल सुधार गृह भेज दिया।
विज्ञापन

शहर के इंदिरानगर वार्ड निवासी रंजीत प्रसाद अपने परिवार के साथ 29 फरवरी 2024 की रात छितौनी एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। एक मार्च को जब लौटे तो मकान की खिड़की टूटी थी और कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी में रखा 1.50 लाख रुपये, मोबाइल, करीब 26.05 लाख रुपये क आभूषण चोरी हो गए थे। केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। रविवार की रात बेलवा चुंगी कब्रिस्तान के पास से थाना क्षेत्र के इंदिरानगर वार्ड निवासी अमित सिंह पटेल और दो बाल अपचारी को पुलिस ने पकड़ा। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गए जेवर, नकदी और मोबाइल बरामद किया। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि चोरी के सामान के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

--
- बरामद सामान
-पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एंड्रायड मोबाइल फोन, सोने के सिक्के, सोने की एक जोड़ी चूड़ी, सोने के चार हार, सोने की चार चेन, सोने का चार झाला, कान की बाली एक जोड़ी, तीन सोने की कील, एक हाथपंजा, सोने का दो जोड़ी झुमका, चार अंगूठी, दो नथिया, एक जोड़ी टॉप्स बरामद हुए हैं। इसके साथ ही चांदी के 24 सिक्के, चार जोड़ी पायल, एक पान पत्ता, कसैली, मछली, छह जोड़ी बिछिया, एक कटोरी चम्मच, झाला भी बरामद किया गया है। 14.800 किग्रा एक व दो के सिक्के भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed