फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three arrested with stolen bike, pistol cartridges

Kushinagar News: चोरी की बाइक, तमंचा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार

Fri, 03 Mar 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 03 Mar 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Three arrested with stolen bike, pistol cartridges
खड्डा। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तमंचा, कारतूस और तीन माह पूर्व चोरी हुई बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोपहर बाद खड्डा के प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा पुलिस टीम के साथ एकडंगी गांव के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर किनारे जांच कर रहे थे। तभी बाइक सवार तीन युवक आए। पुलिस ने उनको रोककर जब वाहन का कागज दिखाने के लिए कहा तो वे आनाकानी करने लगे। संदिग्ध जानकर पुलिस ने युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से तमंचा और एक कारतूस मिला।

पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की। उनकी पहचान नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिरसिया निवासी नरसिंह, छपरा के अंगेश और पलट छपरा गांव के हरिओम के रूप में हुई। तीनों ने पुलिस को बताया कि नौ दिसंबर 2022 को उन लोगों ने नरकू छपवां गांव से बाइक चुराई थी। बाइक मालिक सिसवा बाजार के मस्जिदिया टोला निवासी फिरोज खान ने खड्डा थाने में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed