{"_id":"66aad427ab6054b2f6022efa","slug":"three-accused-of-gang-rape-sent-to-jail-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-120874-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को जेल भेजा
Thu, 01 Aug 2024 05:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 01 Aug 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक कस्बा की 30 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। इस मामले में पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण कराने व 164 के तहत बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने छेड़खानी की मुकदमा में सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ोतरी कर कार्रवाई में जुटी है।
पीड़ित महिला के मुताबिक वह 21 जुलाई को शौच के लिए गई थी। गांव के तीन युवक जबरिया उसे उठा ले गए और मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर तीनों उसे छोड़कर भाग निकले। पीड़ित महिला किसी तरह घर पहुंची और घटना की सूचना अपने देवर को दी। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। लेकिन, गांव के दो युवक तहरीर बदलकर महिला का अंगूठा लगा दूसरी तहरीर दे दी। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी, एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज कर लिया था।
महिला की सूचना पर उसका पति भी बाहर से गया था। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, उप्र बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह व भाजपा नेता राधेश्याम पांडेय पीड़ित के घर पहुंचकर उससे जानकारी ली थी। महिला ने यह भी आरोप लगाया था कि कुछ लोग उस पर सुलह का दबाव बना रहे हैं। इसके बाद महिला का मेडिकल परीक्षण और 164 का बयान दर्ज कराया गया। छेड़छाड़ की मुकदमा को सामूहिक दुष्कर्म में तब्दील कर तीनों आरोपियों जुमराती अंसारी, फैसल उर्फ मेहदी हसन व आरिफ रजा निवासी दुदही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।