फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Those who delay the disposal of letters take action

पत्रावलियों के निस्तारण में देरी करने वालों पर हो कार्रवाई

Wed, 31 May 2017 11:26 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Wed, 31 May 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Those who delay the disposal of letters take action
देरी करने वालों पर हो कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

पडरौना। डीएम ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैंक व विकास विभाग के अफसरों के साथ बैठक कर ऋण वितरण व जमा अनुपात की समीक्षा की। इस दौरान डीएम ने बैंकों में ऋण वितरण से संबंधित पत्रावलियों के लंबित होने पर नाराजगी जताते हुए लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई का निर्देश दिया।

विज्ञापन

बैठक की शुरूआत में लीड बैंक मैनेजर एचएल कुशवाहा ने बताया कि बीते दिसम्बर महीने में ऋण जमा अनुपात जिले में 33.55 प्रतिशत था जो मार्च में बढ़कर 37.27 प्रतिशत हो गया। लीड बैंक मैनेजर ने बताया कि एसबीआई, पीएनबी, यूनियन बैंक, एक्सिस बैंक व आईसीआईसीआई बैंक का ऋण जमा अनुपात 30 प्रतिशत से कम रहने की वजह से कुल जमा अनुपात में अपेक्षित वृद्घि नहीं हो पा रही है। डीएम आंद्रा वामसी ने बैंक अफसरों की कार्य प्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कुछ अफसर ऋण वितरण में रुचि नहीं ले रहे हैं। इससे उद्योग व व्यापार से संबंधित मामलों में तेजी नहीं आ रही है। उन्होंने लीड बैंक मैनेजर को ऐसे लापरवाह अफसरों को चिह्नित करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया। डीएम ने सभी बैंक प्रबंधकों से सरकारी योजना से संबंधित कार्यों को पूरा करने में तेजी लाने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

बैठक में पीडी राजेंद्र प्रसाद, जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर उमेश गुप्ता, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी महेंद्र यादव के अलावा सभी बीडीओ व विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed