फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Third accused of murder also sent to jail for protesting against molestation

Kushinagar News: छेड़खानी के विरोध पर हत्या का तीसरा आरोपी भी भेजा गया जेल

Sat, 09 Nov 2024 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 09 Nov 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Third accused of murder also sent to jail for protesting against molestation
कसया। भतीजियों से छेड़खानी की शिकायत लेकर थाने जाने के दौरान युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस इस मामले में केस दर्ज पिता और एक बेटे को गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। फरार चल रहे तीसरे आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। गांव के माहौल को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है।
विज्ञापन

कसया थाना क्षेत्र के एक गांव की की सगी बहनें इंटर कॉलेज में पढ़ती हैं। कॉलेज से घर जाते समय गांव के सगे भाइयों ने छेड़खानी की थी। घर आकर किशोरियों ने परिजनों को यह बात बताई। शाम को किशोरियों के चाचा दुकान बंदकर घर आए तो उन्हें इसकी जानकारी हुई थी। वह उलाहना देने आरोपियों के घर पहुंचे। कहासुनी के बाद वह अपने भाई के साथ बाइक से थाने में शिकायत करने जा रहे थे। गांव के बाहर आरोपियों ने पिता की मदद से चाकू से मारकर उनकी हत्या कर दी थी। पुलिस इस मामले में पिता औ एक पुत्र को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। फरार चल रहे शुभम तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। एसएचओ गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed