फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Third accused involved in the attempted murder of police personnel arrested.

Kushinagar News: पुलिसकर्मियों की हत्या की कोशिश में शामिल तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Wed, 26 Aug 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 26 Aug 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Third accused involved in the attempted murder of police personnel arrested.
कुशीनगर। ओवरलोड ट्रक से बहादुरपुर चौकी इंचार्ज और सिपाही को कुचलकर जान से मारने की कोशिश मामले में तरयासुजान पुलिस ने नामजद तीसरे आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में नमाजद आरोपी सन्नी राय व स्कॉर्पियो सवार अज्ञात की तलाश में पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

तरया सुजान थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित बहादुरपुर पुलिस चौकी के समीप अवैध मोरंग बालू लदे ट्रकों की जांच के दौरान 19 अगस्त की देर रात चौकी इंचार्ज शशांक राय व
विज्ञापन

सिपाही बृजेंद्र मणि त्रिपाठी को ओवरलोड मोरंग बालू लदे ट्रक से कुचल कर जान से मारने की कोशिश की गई थी। ट्रक का पिछला पहिया चढ़ने से सिपाही का एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया है। चौकी इंचार्ज को हल्की चोटें आई थीं। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर चार नामजद आरोपी पिंटू कुमार कुशवाहा, पप्पू कुमार गुप्ता, सन्नी राय, अरविंद यादव व स्कार्पियो सवार अन्य पर प्राथमिकी दर्ज है। तरया सुजान पुलिस ने रविवार को बिहार निवासी पिंटू कुमार कुशवाहा व पप्पू कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मंगलवार को सूचना के आधार पर नामजद तीसरे आरोपी तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग निवासी अरविंद कुमार यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed