{"_id":"6255bd8ab87c8d5bd20a7089","slug":"thieves-targeted-kushinagar-news-gkp4331558108","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्ण व्यवसायी के बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्ण व्यवसायी के बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वर्ण व्यवसायी के बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना
डॉग स्कवॉड और फोरेसिंक टीम ने जुटाए साक्ष्य, मुकदमा दर्ज
कसया(कुशीनगर)। चकदेइयां गांव में बंद मकान के पीछे से घुसकर चोरों ने नकदी समेत लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। घटना के समय परिवार हाटा में था। इसकी जानकारी गृह स्वामी को मंगलवार सुबह हुई। कुशीनगर चौकी इंचार्ज के साथ डॉग स्कवॉड और फोरेंसिक टीम ने जरूरी साक्ष्य जुटाए। मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार विद्यासागर वर्मा का चकदेइयां गांव में मकान है। विद्यासागर वर्मा हाटा नगर में आभूषण का व्यवसाय करते हैं और परिवार भी वहीं रहता है। चोरी की जानकारी मंगलवार सुबह विद्यासागर को घर के अंदर प्रवेश करने पर कमरों में बिखरे पड़े सामान से हुई।
कसया थाने के एसओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि चकदेइयां में बंद मकान में चोरी हुई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है। जल्द ही चोरी का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।