फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Thieves stole cash and jewelry from the house

Kushinagar News: घर से चोरों ने नकदी व जेवर उड़ाए

Wed, 27 Aug 2025 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 27 Aug 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole cash and jewelry from the house
कसया। थाना क्षेत्र के बटेसरा गांव में सोमवार की रात एक मकान में चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। गांव से बाहर बने मकान का खिड़की तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह परिजनों को हुई। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन

वही देवरिया मार्ग पर दीवानी के समीप खड़ी एक ई-रिक्शा की बैटरी चोरी होने का भी मामला प्रकाश में आया है। ग्राम धुरिया निवासी तीर्थराज प्रजापति बटेसरा गांव के सेमरी स्थान के पास अपने खेत में मकान बना कर रहते हैं। सोमवार की रात में परिवार के लोग सोने चले गए।
विज्ञापन

सुबह घर की महिलाएं ब्रत के लिए उठीं तब घर में चोरी की जानकारी हुई। रात में चोरों ने घर के कमरे में रखे ट्रंक के ताले को तोड़कर उसमें रखे बॉक्स आदि को खंगाला और उसमें रखा समान, नकदी आदि लेकर चलते बने। चोरी की घटना की जानकारी होने पर मौके पर ग्राम प्रधान मोहन लाल गुप्ता सहित काफी लोग पहुंच गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसआई मनोज कुमार पांडेय ने चोरी की घटना का निरीक्षण किया। घर से पश्चिम गांव और बेलवा पलकधारी सिंह की सीमा पर कुछ बैग, अटैची और सामान, कपड़े बिखरे पड़े मिले। जहां चोरों ने कीमती सामान निकाल लिया । पीड़ित के अनुसार घर से पावजेब, हार, मांग टीका, अंगूठी, चांदी के सिक्के सहित नकदी की चोरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed