फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   thieves entered the house by cutting a dent

सेंध काटकर घर में घुसे चोर, बटोर ले गए कीमती सामान

Mon, 08 Aug 2022 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
thieves entered the house by cutting a dent
खड्डा थाना क्षेत्र के बरवारतनपुर के शेख टोला में दीवार काटकर घर में घुसे चोर। - फोटो : KUSHINAGAR
सेंध काटकर घर में घुसे चोर, बटोर ले गए कीमती सामान
विज्ञापन

खड्डा। थाना क्षेत्र के बरवा रतनपुर के शेख टोला में शनिवार की रात एक घर में सेंध काटकर चोर घर में घुस गए। चोरों ने घरवालों को कमरे में बंदकर सारा कीमती सामान चुरा लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
इस गांव के निवासी महबूब अंसारी परिवार के लोगों के साथ शनिवार की रात घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरों में सो रहे थे। भोर में जब एक महिला कमरे का दरवाजा खोलना चाही तो बाहर से कुंडी लगी मिली। किसी तरह कमरे से बाहर निकलकर शोर मचाया तो सब लोग बाहर निकलकर घर के प्रथम तल में पहुंचे।
विज्ञापन

वहां कमरों में चारो तरफ बिखरे सामान को देखकर लोग दंग रह गए। घर में सेंध काटकर चोरों ने जेवर, बर्तन, कपड़े और 55 हजार रुपये नकद समेत करीब ढाई लाख रुपये का सामान चुरा लिया था। परिवार के लोगों ने उसी समय डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की सुबह महबूब ने खड्डा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में एसओ दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed