{"_id":"68376e54434e4d5ce703da04","slug":"thieves-broke-into-the-house-and-stole-cash-and-jewelry-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-138283-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चोरों ने सेंध काटकर नकदी और जेवर उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चोरों ने सेंध काटकर नकदी और जेवर उड़ाए
Thu, 29 May 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 29 May 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
कसया। क्षेत्र के अंध्या गांव में मंगलवार की रात चोरों ने एक घर के पीछे से दीवार में नकब काटकर नकदी, कीमती जेवर व अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो सभी दंग रह गए। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। अंध्या निवासी अयोध्या कुशवाहा के घर के लोग मंगलवार की रात रोजाना की भांति खाना खाने के बाद सो गए। बुधवार की सुबह जब नींद खुली तो देखा कि घर के पीछे से चोरों ने दीवार तोड़कर नकब बनाया है। घर के अंदर निगरानी किया तो उसमें रखा सामान चोरी हो गया था। घर से कुछ दूर खेत में अटैची, बक्सा पड़ा हुआ था और आस-पास सामान बिखरा हुआ था।
बाक्स में रखा इनकी बेटी का जेवर जिसमें एक सोने का हार, लॉकेट, मांग टीका आदि चोरी हो गया था। साथ ही जेवरात के साथ नगद रखा 3500 रुपये भी गायब था। जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। इस संबंध में कसया एसएचओ ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है।