फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   They staged a protest, alleging that eligible voters' names were removed from the voter list.

Kushinagar News: पात्रों का नाम मतदाता सूची से हटाने का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन

Thu, 22 Jan 2026 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 22 Jan 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
They staged a protest, alleging that eligible voters' names were removed from the voter list.
 प्रदर्शन करते परसौनी खुर्द गांव के लोग।स्रोत-सोशल मीडिया
पडरौना। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के परसौनी खुर्द की ग्राम पंचायत मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि गांव की पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में बीएलओ ने कई अनियमितताएं की हैं। इसकी शिकायत पूर्व में भी संबंधित अधिकारियों समेत एसडीएम से किया गया, लेकिन कार्यवाही नहीं हो सकी।
विज्ञापन

परसौनी खुर्द गांव के पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में बीएलओ ने बड़े पैमाने पर अनियमितता की है। आरोप है कि गांव के करीब 10 से अधिक पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जान बूझकर नहीं जोड़ा है। इसके अलावा हरपुर बेलही व बिहार बुजुर्ग गांव के लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़ दिया है। इन लोगों का इस गांव से कोई लेना देना नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि बीते 30 दिसंबर को भी इसकी शिकायत एसडीएम से की गई थी इसके बावजूद भी बीएलओ के कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बीएलओ की मनमानी के कारण इस गांव के संगीता देवी, सरफराज, अफसाना खातून, आतिया खातून सहित कई लोगों का नाम मतदाता सूची में चुनाव प्रभावित कराने की नियत से जानबूझकर नहीं जोड़ा गया। ग्रामीणों ने चेताया कि पात्र मतदाताओं का नाम अगर मतदाता सूची में नहीं जोड़ा गया व दूसरे गांव के लोगों का नाम नहीं हटाया गया तो वे इसके लिए व्यापक धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम तमकुहीराज आकांक्षा मिश्रा ने बताया कि मामला सज्ञान में है। इस गांव के बीएलओ को पूर्व में भी चेतावनी दी गई थी लेकिन ग्रामीणों की शिकायत से लग रहा है कि सुधार नहीं हुआ है। बीएलओ को तलब कर जांच के लिए जांच कमेटी गठित की जा रही है। जांच के दौरान बीएलओ पर कार्यवाही होगी। प्रदर्शन करने वालों में रुस्तम अली, चंद्रिका प्रसाद, नसीम, धीरज कुमार, नजीब अंसारी, सदरुद्दीन व सफीमुहम्मद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed