Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   There will no longer be traffic congestion on Subhash Chowk-Kotwali Road.

Kushinagar News: सुभाष चौक-कोतवाली रोड पर अब नहीं लगेगा जाम

Wed, 04 Nov 2026 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
There will no longer be traffic congestion on Subhash Chowk-Kotwali Road.
पडरौना। शहर के सुभाष चौक-कोतवाली रोड पर रेलवे अंडरपास से बुधवार दोपहर आवागमन शुरू हो गया। इससे लोगों को जाम की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। सांसद विजय कुमार दुबे ने इसका लोकार्पण किया। रेलवे अंडरपास को बुधवार दोपहर करीब 12 बजे आवागमन के लिए खोल दिया गया। हालांकि रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण पूरा होने तक रेलवे ढाला भी खुला रहेगा।
विज्ञापन

शहर के बीच से कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग गुजरता है। रेल लाइन के दोनों तरफ बसी आबादी के आवागमन की सुविधा के लिए शहर में छह स्थानों पर रेलवे समपार फाटक बनाए गए हैं। इस रेल मार्ग पर एक एक्सप्रेस और एक सवारी गाड़ी समेत कुल छह ट्रेनों का संचालन होता है। इसके अलावा समय-समय पर विशेष ट्रेनें भी इस मार्ग से गुजरती हैं।
विज्ञापन

ट्रेन के आने पर शहर के छह में से पांच रेलवे ढाले एक साथ बंद हो जाते हैं। इससे शहर दो हिस्सों में बंट जाता है। रेलवे फाटक बंद होने के दौरान दोनों तरफ छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग जाती थी। इससे जाम की स्थिति बन जाती थी। कई बार लोगों को जाम से निकलने में घंटों लग जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की मांग और शहर की प्रमुख सड़कों पर रोजाना लगने वाले जाम को देखते हुए रेलवे ने सुभाष चौक-कोतवाली मार्ग पर अंडरपास और बाईपास मार्ग पर नोनियापट्टी रेलवे ढाले के पास आरओबी निर्माण को मंजूरी दी थी। इनमें से सुभाष चौक-कोतवाली मार्ग पर अंडरपास का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि नोनियापट्टी में आरओबी का निर्माण कार्य जारी है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, नोनियापट्टी रेलवे ढाले पर निर्माणाधीन आरओबी का काम तेजी से चल रहा है। इसके पूरा होने में अभी करीब दो वर्ष लग सकते हैं। अंडरपास का लोकार्पण करते हुए सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि इसके शुरू होने से शहरवासियों को जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी। अब ट्रेन गुजरने के दौरान भी इस मार्ग से आवागमन जारी रह सकेगा। इससे शहर में यातायात का दबाव कम होगा और लोगों को राहत मिलेगी।

लोकार्पण के बाद अंडरपास से वाहनों का आवागमन शुरू होते ही लोगों ने राहत महसूस की। इस दौरान सदर विधायक मनीष जायसवाल, मीनू जिंदल, भुवनेश्वर त्रिपाठी, नथुनी कुशवाहा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र, सचिन चौरसिया, आलोक अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed