फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   There will be no jam on Canal Road...will also get relief from waterlogging

Kushinagar News: नहर रोड पर नहीं लगेगा जाम... जलभराव से भी मिलेगी मुक्ति

Sat, 28 Dec 2024 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 28 Dec 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
There will be no jam on Canal Road...will also get relief from waterlogging
सुकरौली। स्थानीय नगर पंचायत में अब लोगों को जाम का झाम परेशान नहीं करेगा। वहीं बारिश के बाद घंटों जलभराव की स्थिति भी नहीं रहेगी। पंचायत में 3.50 करोड़ की लागत से विभिन्न योजनाओं संबंधी विकास कार्य शुरू कर दिए गए हैं। इसमें नाली, सड़क और चहारदीवारी के काम शामिल हैं। इसके अलावा जनवरी में करीब तीन करोड़ रुपये और जारी होंगे। इसके लिए नगर पंचायत में हुई बोर्ड की पिछली बैठक में ही प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन

रास्ते की हालत यह थी कि इस रास्ते से बाइक लेकर जाने में असुविधा होती थी। रास्ता बहुत संकरा था। दुकानों का गंदा पानी और नहर का कचरा रास्ते पर पड़ा रहता था। इस कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता था। अब इस रास्ते को चौड़ा करने के साथ ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। अब सड़क का निर्माण कार्य व रास्ते के चौड़ा होने से इस रास्ते से होकर ब्लॉक कार्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पीसीएस केंद्र, मुख्य बाजार व सब्जी मंडी जाने में लोगों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


.......
जल निकासी, सड़क व पथ प्रकाश के लिए धन अवमुक्त

सुकरौली नगर पंचायत के मुख्य बाजार में बंचरा रोड पर नहर के किनारे सड़क निर्माण के लिए दीवार का काम पूरा हो गया है। इसके अलावा कई वार्डों में सर्विस लेन के किनारे और वार्ड के मोहल्लों में सड़क और नाली के निर्माण कार्य हो रहे हैं। कस्बे में जल निकासी, सड़क, पथ प्रकाश सहित कई समस्याओं को दूर करने के लिए धन अवमुक्त हो गया है। ज्यादातर कार्यों का टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। उम्मीद है कि नए साल के आगमन पर सभी परियोजनाओं पर निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
वार्ड-14 में बनेगा पार्क
जिन परियोजनाओं पर कार्य शुरू होना है उसमें प्रमुख रूप से वार्ड नंबर आठ, वार्ड नंबर 14, वार्ड नंबर चार, वार्ड नंबर दो, वार्ड नंबर तीन में सड़क और नाली निर्माण कार्य प्रमुख हैं। इसके अलावा वार्ड संख्या 14 में पार्क का निर्माण और वार्ड संख्या 15 में प्राथमिक विद्यालय का कायाकल्प होने से विकास कार्य में तेजी आएगी और नगर के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।




.....
नगर क्षेत्र में कई विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। जल्द ही लोगों की समस्याओं वाले वार्डों का भ्रमण कर वहां बेहतर सुविधाओं के लिए प्रयास कर और भी विकास कार्य कराए जाएंगे।
सर्वेश श्रीवास्तव, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed