फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   There will be clouds next week...the temperature is expected to drop.

Kushinagar News: अगले सप्ताह छाएंगे बादल...तापमान गिरने का अनुमान

Sat, 30 Nov 2024 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 30 Nov 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
There will be clouds next week...the temperature is expected to drop.
पडरौना। आने वाले सप्ताह में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन आसमान में छिटपुट बादल छाए रहने का अनुमान है। इसके चलते न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगी, जिससे जिले में ठंड और बढ़ेगी। इससे बचाव के लिए लोगों को सतर्क रहना होगा।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम विज्ञानी श्रुति वी सिंह ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से आने वाले एक सप्ताह का मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है। उसके अनुसार आने वाले सप्ताह में कुशीनगर का मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान आसमान में छिटपुट बादल छाए रहने का अनुमान है। पूर्वानुमान अवधि के दौरान मौसम का अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 81 से 89 प्रतिशत और शाम के समय सापेक्ष आर्द्रता 64 से 70 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पूर्वानुमान के दौरान 02 से 05 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलने की संभावना है, जिससे जिले में ठंड बढ़ेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed