{"_id":"6509f649412bd3872e026568","slug":"there-will-be-a-protest-against-nps-on-21st-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-4814-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एनपीएस के विरोध में 21 को होगा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एनपीएस के विरोध में 21 को होगा प्रदर्शन
विज्ञापन
पडरौना। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ की मंगलवार को संघ के जिला कार्यालय में बैठक हुई। इसमें एनपीएस समेत विभिन्न मांगों को लेकर अपने-अपने कॉलेज गेट पर 21 सितंबर को प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।
प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य जनार्दन प्रसाद मिश्र ने कहा कि शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए शासन स्तर से जिला प्रशासन तक संघ की तरफ से बार-बार मांग की जा रही है। इसके बाद भी प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पुरानी पेंशन बहाली समेत अन्य मांगों को लेकर संघ से जुड़े शिक्षक अपने-अपने कॉलेज गेट पर प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद काली पट्टी बांधकर सरकार की नीतियों का विरोध करेंगे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ज्योतिष कुमार पांडेय ने की।
इस दौरान जिला मंत्री अशोक कुमार चौरसिया, जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्र मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।