फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   There will be a huge rally in Delhi for restoration of old pension.

Kushinagar News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए दिल्ली में होगी हुंकार रैली

Mon, 25 Sep 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 25 Sep 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
There will be a huge rally in Delhi for restoration of old pension.
पडरौना। जिला पंचायत सभागार में रविवार को अटेवा की बैठक हुई। इसमें पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को लेकर एक अक्तूबर को दिल्ली में आयोजित हुंकार रैली को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राजीव यादव ने कहा कि कोई व्यक्ति सांसद या विधायक बनता है, तो उसे आजीवन पुरानी पेंशन मिलती है। शिक्षक या अन्य कोई कर्मचारी 30-35 वर्ष तक सरकार की सेवा करने के बाद उसकी पेंशन को बाजार के हवाले कर दिया गया, जो न्यायसंगत नहीं है। इसको लेकर अटेवा संघर्ष कर रहा है। अब एक अक्तूबर को दिल्ली में हुंकार रैली होगी। इसमें अधिक से अधिक कर्मचारी पहुंचे, ताकि रैली को सफल बनाकर सरकार से पुरानी पेंशन बहाल कराई जा सके। बैठक को अटेवा जिलाध्यक्ष अजय कुमार, उप्र माध्यमिक (एकजुट) के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, उपेंद्र कुशवाहा, असगर अली, नन्दलाल पाल, विजय प्रताप सिंह, विनय यादव, विनोद कुमार, पंकज यादव, भानु प्रताप सिंह, वीरेंद्र राजभर, राजमन यादव, वीरेंद्र पाल आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

इस दौरान सुरेंद्र कुमार, रवि प्रकाश, प्रकाश शर्मा, धर्मेंद्र मौर्य, अशोक कन्नौजिया, विनय कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा, संजय सिंह यादव, संजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed