फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   There will be a ban on entry of heavy vehicles in urban areas till 11 pm

Kushinagar News: शहरी इलाके में भारी वाहनों के प्रवेश पर रात 11 बजे तक रहेगी रोक

Fri, 10 Nov 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 10 Nov 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
There will be a ban on entry of heavy vehicles in urban areas till 11 pm
- धनतेरस पर बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, सोच समझकर निकलें
विज्ञापन

- कुशीनगर पुलिस ने देर शाम जारी किया पडरौना और कसया में रूट डायवर्जन

पडरौना। धनतेरस से दीपावली को देखते हुए शहरी इलाके में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। रात 11 बजे के बाद ही ऐसे वाहनों को शहर में आने की अनुमति दी गई है। बृहस्पतिवार देर शाम को पुलिस ने पडरौना व कसया के यातायात व्यवस्था में बदलाव का आदेश जारी किया है। यह आदेश शुक्रवार से रविवार तक जारी रहेगा।
यातायात निरीक्षक सत्य सन्याल शर्मा ने बताया कि पडरौना नगर में रामकोला, खड्डा, कसया, विशुनपुरा, और बांसी की तरफ से आने वाले भारी व बड़े व्यावसायिक वाहन (ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली, डीसीएम) के लिए सुबह आठ बजे से रात 11 बजे तक शहर में प्रवेश पर रोक रहेगी। वहीं, नौका टोला, जलकल, बेलवाचुंगी, जटहां तिराहा, दुर्गा मंदिर रोड (पीएनबी बैंक के पास) से कोई भी चार पहिया वाहन एवं ई-रिक्शा सुबह आठ बजे से रात 11 बजे तक पडरौना के मुख्य बाजार की तरफ नहीं जाएंगे। सुबाष चौक, अम्बे चौक, रेलवे स्टेशन मोड़, नौका टोला, रेलवे ढाला से कोई भी कामर्शियल वाहन जैसे पिकअप, डीसीएम, ट्रैक्टर व अन्य बड़े वाहन मुख्य बाजार की तरफ नही जाएंगे।
विज्ञापन

निरीक्षक सत्य सन्याल शर्मा ने बताया कि चार पहिया वाहनों को बाजार में परिस्थितियों के आधार पर जाने की अनुमति दी जाएगी। रामधाम पोखरा चौराहे से कोई भी कामर्शियल वाहन सुबह आठ बजे से रात 11 बजे तक कस्बा की तरफ नही आएंगे। अन्य वाहनों को बावली चौक, सुबाष चौक, कठकुईया मोड़, स्टेशन बाईपास, अम्बे चौक, खिरकिया होकर जाने की अनुमति होगी। इस पर सवारी वाहन चलेंगे। उन्होंने बताया कि देवरिया अंडरपास, गोलाबाजार तिराहा, सपहां नहर चौराहा, गांधी चौक से कोई भी बड़े कामर्शियल वाहन मुख्य बाजार की तरफ नही जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां रहेगी पार्किंग
निरीक्षक सत्य सन्याल शर्मा ने बताया कि उन्होंने बताया कि त्योहार को देखते हुए शहर में खरीदारी करने आने वाले लोगों के लिए अस्थाई पार्किंग बनाया गया है। चार पहिया वाहनों की पार्किंग उदित नरायण डिग्री काॅलेज के सामने खाली पड़े मैदान में रहेगी। इसके अलावा सुभाष चौक के पास स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति के खाली पड़े स्थान पर चारपहिया वाहनों की पार्किंग की जा सकेगी। कसया में चारपहिया वाहनों की पार्किंग रोडवेज के पास स्थित बेनेट क्लब में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed