फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   There was hustle and bustle in Budhanagari on the second day of New Year also.

Kushinagar News: नववर्ष के दूसरे दिन भी बुद्धनगरी में रही चहल-पहल

Wed, 03 Jan 2024 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 03 Jan 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
There was hustle and bustle in Budhanagari on the second day of New Year also.
पकवा इनार। नववर्ष के दूसरे दिन मंगलवार को भी बुद्धनगरी में चहल-पहल बनी रही। शाम तक प्रमुख दर्शनीय स्थलों सहित बौद्ध विहारों व चिल्ड्रेन पार्क व रामाभार पार्क में लोगों की भीड़ रही। हर कोई अपने तरीके से भ्रमण कर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर, मांथा कुंवर मंदिर व रामाभार पार्क स्तूप परिसर में सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक देश विदेश के पर्यटकों व सैलानियों का आगमन हुआ। वहां इन प्रमुख दर्शनीय स्थलों पर पहुंचकर महात्मा बुद्ध की प्रतिमा का दर्शन किया, वहीं रामाभार स्तूप पहुंचकर परिक्रमा व उसकी ऐतिहासिकता व प्राचीनता से रू-ब-रू हुए। दिनभर मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर रामाभार स्तूप तक लग्जरी वाहनों से लोगों की आवक बनी रही। इसके अलावा बौद्ध कालीन हिरण्यवती नदी के बुद्धा घाट पर स्थित जीवक उपवन व आनंद उपवन में बने आई लव कुशीनगर प्वाइंट पर युवक-युवतियां सेल्फी बनाती रहीं। नगरपालिका से संचालित चिल्ड्रेन मनोरंजन पार्क में बच्चों ने झूला, रिंग व्हील समेत अन्य उपकरणों का आनंद उठाएं। हिरण्यवती नदी के बुद्धा घाट के दूसरी तरफ बने रामाभार पार्क में युवक युवतियों ने पहुंचकर जमकर सेल्फी बनाए, फोटो खिंचवाए और ओपन जिम में लगे विभिन्न टूल्स का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

इसके अलावा राजकीय बौद्ध संग्रहालय कुशीनगर,थाई मंदिर, जापान मंदिर और लिन्हसन चाइनीज बुद्धिस्ट टेंपल व म्यांमार बुद्ध विहार, राम जानकी मंदिर परिसर में लगे झूला, जंपिंग, ड्रैगन ट्रेन, गन बैलून सूटिंग समेत अन्य का आनंद लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed