{"_id":"66cc40378ef081278b0687da","slug":"there-was-electricity-failure-in-the-city-for-one-and-a-half-hours-due-to-main-supply-failure-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-122135-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मेन सप्लाई ठप होने से डेढ़ घंटे गुल रही शहर में बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मेन सप्लाई ठप होने से डेढ़ घंटे गुल रही शहर में बिजली
Mon, 26 Aug 2024 02:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 26 Aug 2024 02:13 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। कसया से आने वाली मेन सप्लाई का एक फेज कट जाने के कारण शनिवार रात 9:45 बजे गुल हुई बिजली 11:05 बजे तक ठप रही। इस दौरान पडरौना बिजली उपकेंद्र के सभी फीडर बंद रहे। इस कारण पूरे शहर की बिजली सप्लाई करीब डेढ़ घंटे ठप रही।
वहीं इसके बाद जब बिजली की सप्लाई शुरू हुई तो बार-बार ट्रिपिंग की समस्या ने सताना शुरू कर दिया। रविवार को दिन में भी बार-बार ट्रिपिंग से लोगों को परेशान होना पड़ा। बिजली उपकेंद्र पडरौना में 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाने के कारण तार हटाने से उद्योग फीडर 15 मिनट बंद रहा। रविवार को एक्सईएन संजय सागर की उपस्थिति में बिजली उपकेंद्र पडरौना में 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाते समय उद्योग फीडर से जुड़ी वर्कशॉप वाली लाइन के तार अड़चन बन रहे थे। वर्कशॉप वाले तार को दोपहर 2 बजे काटा गया। इस कारण उद्याेग फीडर ठप हो गया। 15 मिनट बाद उद्योग फीडर की सप्लाई चालू की गई। वर्कशॉप की बिजली काम होने तक ठप रही।