{"_id":"622cdc068c7a424bb34c7c95","slug":"there-was-chaos-in-the-family-after-the-body-arrived-from-jaipur-kushinagar-news-gkp42976333","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर से शव आने पर परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर से शव आने पर परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन

महुअवा गांव के निवासी थे सोनू द्विवेदी
पटहेरवा(कुशीनगर)। महुअवा गांव निवासी सोनू द्विवेदी का शव शनिवार को घर लाया गया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। दोपहर में गांव के पास उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
महुअवा गांव के निवासी पत्रकार मृत्युंजय द्विवेदी के छोटे भाई सोनू द्विवेदी (30) राजस्थान के जयपुर की एक कंपनी में कार्य करते थे। बृहस्पतिवार देर शाम बाइक से आवास पर जाते समय एक वाहन की चपेट में आ गए थे। पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। शनिवार को दिन के करीब 11 बजे सोनू का शव जैसे ही उनके घर लाया गया, परिवार में चीख-पुकार मच गई। दोपहर बाद गांव के पास ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
इस दौरान गिरीश चंद्र पांडेय, आद्या सिंह, उमेश पांडेय, जितेंद्र तिवारी, मनोज तिवारी, विवेक तिवारी, विजय राव, मुकेश राय, राजेश पांडेय, गोपाल गुप्ता, अशोक मिश्र आदि मौजूद रहे।