फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   There was an outcry as soon as Aditya's dead body arrived.

Kushinagar News: आदित्य का शव आते ही मची चीख-पुकार

Mon, 09 Sep 2024 04:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 09 Sep 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
There was an outcry as soon as Aditya's dead body arrived.
तमकुहीराज/सलेमगढ़। सलेमगढ़ निवासी आदित्य जायसवाल (21) की तमकुहीराज के बड़ी गंडक नहर के गांव गोसाईपट्टी के समीप सड़क हादसे में शनिवार को मौत हो गई थी। मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद दूसरे दिन रविवार को घर पहुंचा तो परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। घर की महिलाएं विलाप करने लगीं। लोग युवक के संस्कार और व्यवहार को लेकर चर्चा कर रहे थे। शोक में सलेमगढ़ की दुकानें पूरे दिन बंद रहीं।
विज्ञापन

सलेमगढ़ बाजार के अनिरुद्ध जायसवाल का दूसरा पुत्र आदित्य जायसवाल बाजार में रेडीमेड की दुकान चलाता था। दूसरा भाई अश्विनी जायसवाल 25 बाजार में दूसरे जगह जनरल स्टोर की दुकान चलाता है। आदित्य पांच भाई- बहन थे। इसमें पिता ने एक लड़की की शादी कर दी है। घर में आदित्य की मां, दो बहनें, एक भाई और पिता हैं, जो आदित्य की मौत के बाद से ही बेसुध पड़े हैं। सलेमगढ़ बाजार के व्यवसाई भरत गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, विशाल जायसवाल, बच्चा वर्मा, उमेश जायसवाल सहित अन्य लोगों ने शोक में रविवार की सुबह से ही अपनी दुकानें बंद कर रखी थी। व्यापारियों ने बताया कि मृतक युवक सरल स्वभाव का था। वर्तमान परिवेश से अलग हटकर व्यवहार कुशल था। दोपहर बाद उसका अंतिम संस्कार सलेमगढ़ के दुलमदासी पोखरे पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed