{"_id":"684dc36f79b7a9e16a079e04","slug":"there-was-also-a-dispute-on-june-7now-murder-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-139567-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सात जून को भी हुआ था विवाद...अब कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सात जून को भी हुआ था विवाद...अब कत्ल
Sun, 15 Jun 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौराबाजार। चौराखास पुलिस की लापरवाही से करौना गांव में भूमि विवाद में रवि यादव (24) की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। जमीन को लेकर सात जून को दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इसमें रवि, संतोष को चोटें आई थी।
संतोष ने पुलिस को तहरीर भी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। शनिवार को वारदात के बाद तमकुहीराज सीओ पहुंचे तो संतोष ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया।
चौराखास थाना क्षेत्र के करौना गांव निवासी अजय यादव और रवि यादव के बीच करीब दो साल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रवि की दादी से अजय यादव ने ढाई कट्ठा बैनामा कराया और खारिज दाखिल कर खतौनी में नाम भी दर्ज करा लिया। रवि यादव का आरोप था कि दादी को इलाज कराने के बहाने अजय यादव ले गए और साजिश के तहत जमीन बैनामा करा लिया।
विज्ञापन
इसकी जानकारी खतौनी में नाम दर्ज होने के बाद हुई तो कोर्ट में मुकदमा चल रहा था। खेत रवि यादव के कब्जे में था। कई बार पुलिस की मौजूदगी में पंचायत हो चुकी थी, लेकिन बात नहीं बनी थी। सात जून को खेत पर कब्जे को लेकर रवि और अजय यादव पक्ष के बीच मारपीट हुई। आरोप है कि अजय यादव पक्ष के लोग रवि यादव, इसके बड़े भाई संतोष यादव की पिटाई कर दिए थे, इसमें संतोष को चोटें आई थीं।
इलाज कराने के बाद पुलिस को नामजद संतोष यादव ने तहरीर दी थी। आरोप है कि कई दिन थाने का चक्कर लगाने के बाद भी पुलिस नहीं सुनी। शनिवार को अजय बिहार से अपने रिश्तेदार का ट्रैक्टर मंगाया। साथ में उसके रिश्तेदार भी आए थे और विवादित खेत की जुताई करने के लिए दोपहर में पहुंच गए। इसकी जानकारी होने पर रवि यादव और संतोष पहुंचे। खेत की जुताई करने से मना करने लगे। इस पर अजय उग्र हो गया और ट्रैक्टर के आगे आने पर ट्रैक्टर चालक ने रवि यादव को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। रवि की हत्या के बाद गांव में पांच थानों की पुलिस पहुंची।
देर शाम तक पुलिस और आक्रोशित लोगों के बीच खेत में खड़ा ट्रैक्टर को कब्जे में लेने को लेकर धक्का-मुक्की और हाथापाई हुई। कुछ देर बाद पहुंचे तमकुहीराज सीओ से रवि यादव का बड़ा भाई संतोष यादव ने रो-रोकर चौराखास पुलिस की लापरवाही बया की। वहां पर सीओ से चौराखास पुलिस ने कार्रवाई का दावा किया, संतोष जब एफआईआर की कॉपी मांगा तो नहीं दे पाए। रवि यादव तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था।
बड़ा भाई संतोष यादव और छोटा भाई आदित्य यादव हैं। घर की माली हालत काफी कमजोर है। बेटे की हत्या के बाद सागर यादव का रो रोकर बुरा हाल है।