फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   There was a ruckus when the body of the youth reached home, the village turned into a cantonment

Kushinagar News: युवक का शव घर पहुंचने पर हंगामा, गांव छावनी में तब्दील

Sat, 02 Aug 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 02 Aug 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
There was a ruckus when the body of the youth reached home, the village turned into a cantonment
इसहाक की मौत के बाद रोते-बिलखते प​रिजन। स्रोत सोशल मीडिया   
पडरौना। रविंद्र नगर धूस थाना क्षेत्र के भिसवा सरकारी गांव में बीस दिन पूर्व दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में इलाज के दौरान एक युवक की मौत शुक्रवार को हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव दरवाजे पर पहुंचा तो पुलिस छावनी में गांव तब्दील हो गया।
विज्ञापन

घर वाले शव को दफनाने से रोक दिए और एंबुलेंस से नहीं उतार रहे थे। इस दौरान पुलिस और घर वालों से नोकझोंक हुआ। नाराज लोगों ने पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। घर वालों का आरोप है कि पिटाई करने वालों की तहरीर पर उल्टे केस दर्ज कर पुलिस ने युवक के भतीजे और भाई को जेल भेज दिया है। शाम को पहुंचे पडरौना के एसडीएम नाराज लोगों को समझाने में जुटे रहे, लेकिन घर वाले शव को दरवाजे पर रोके रहे। करीब सात थाने की पुलिस गांव में तैनात रही।
विज्ञापन

रविंद्र नगर धूस थाना क्षेत्र के भिसवा सरकारी गांव निवासी 40 वर्षीय इसहाक अली को जमीनी विवाद में 11 जुलाई को पड़ोसियों ने पिटाई कर दिया था। इसमें इसहाक अली के सिर में गंभीर चोट लग गई और अचेत हो गया। इलाज के दौरान वह कोमा में चला गया था। उसका इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव दरवाजे पर शाम करीब 4.30 बजे पहुंचा। दो समुदाय के बीच का मामला होने के चलते पुलिस अलर्ट हो गई और पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया। परिजन आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग करते हुए शव को दफनाने से मना कर दिया।
एंबुलेंस से शव नहीं उतार रहे थे, इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच नोकझोंक धक्का मुक्की हुई। महिलाओंं ने रविंद्र नगर पुलिस ने एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए एसडीएम पडरौना ऋषभ पुंडीर से कहा विपक्षियों ने बेरहमी से पिटाई किया और पुलिस उल्टे ही केस दर्ज कर मृतक के भतीजे और भाई को जेल भेज दिया।

हम लोगों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की है। वहीं पुलिस वाले हल्का बल का प्रयोग भी किए, लेकिन परिजनों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। एसडीएम ऋषभ पुंडीर ने जेल भेजे गए आरोपियों को दो दिन में रिहा कराने और केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने सुबह शव दफनाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed