फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   There was a huge crowd of skin, respiratory and stomach patients in the Chief Minister's Health Fair.

Kushinagar News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में त्वचा, सांस व पेट के मरीजों की रही अधिक भीड़

Mon, 17 Aug 2026 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
There was a huge crowd of skin, respiratory and stomach patients in the Chief Minister's Health Fair.
पडरौना। जिले के 60 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया है। जिसमें मौसम में हो रहे बदलाव के चलते मरीजों की तादाद में वृद्धि दर्ज की गई। बारिश के बाद आसमान से तेज धूप व चिपचिपी गर्मी के कारण स्कीन, सांस व पेट की बीमारी के ज्यादातर मरीज रहे।
विज्ञापन

मेले में कुल 1565 मरीजों में 692 पुरुष, 695 महिलाएं व 178 बच्चे शामिल रहे। जिसमें सांस के 117, पेट के 153, शुगर के 187, त्वचा के 294 मरीजों का उपचार हुआ। वहीं टीबी के संभावित 22, एनीमिया के छह, उच्च रक्तचाप के 125 इसके अलावा सामान्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के 499 मरीजों का उपचार कर मुफ्त में दवाएं दी गई। मेले के सफल आयोजन में 54 डाक्टरों व 188 स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी सहभागिता निभाई लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार, न्यू पीएचसी में आयोजित आरोग्य मेले में 55 मरीजों का उपचार किया गया। चिकित्साप्रभारी डा. संतोष कुमार नायक ने बताया कि मौसम में बदलाव से डेंगू, मलेरिया व टाइफाइड के मरीज बढ़े हैं। उन्होंने गुनगुना पानी पीने, हल्का भोजन व मच्छरदानी का प्रयोग करने का सलाह दी। एलटी तृप्ति ने मुताबिक मेले में शुगर के पांच, टाइफाइड के सात, डेंगू के तीन,एचआईवी के दो, क्षयरोग के दो सहित 15 मरीजों के खून की जांच की गई। बोदरवार प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 72 मरीजों का उपचार किया गया। इस दौरान वायरल बुखार, शरीर दर्द, शुगर, त्वचा, खांसी-जुकाम सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों का उपचार किया गया। डॉ. संजय भारद्वाज ने बताया कि मेले का मकसद सबको सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना है। मेले में दंत चिकित्सक डॉ. प्रीति राय, स्टाफ नर्स रंजन राय, फार्मासिस्ट शैलेश पांडेय एलटी शक्ति प्रकाश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

मथौली प्रतिनिधि के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पैकौली में आयोजित आरोग्य मेले में 43 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया। मेले में आदर्श, आशा देवी, रमेश कुमार, अशिका, विजय, सोनी, मंजू देवी, विशाल, आदित्य का उपचार किया गया। उजारनाथ प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के करमैनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 30 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed