{"_id":"66317a846cbd81ed2d055894","slug":"there-was-a-fight-in-the-marriage-procession-no-complaint-was-given-to-the-police-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-116198-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बरात में हुई मारपीट, पुलिस को नहीं दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बरात में हुई मारपीट, पुलिस को नहीं दी तहरीर
Wed, 01 May 2024 04:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 01 May 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। थाना क्षेत्र के छहूं गांव में आई बरात में फरमाइशी गीत को लेकर दो पक्षों में मारपीट के मामले में पुलिस को किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
रविवार की देर रात पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव सठियांव निवासी मनोज सिंह के बेटे संदीप की बरात तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के छहूं गांव निवासी विंदेश्वरी सिंह के घर आई थी। आरोप है कि देर रात फरमाइशी गीत बजाने को लेकर दूसरे टोले के युवक ने विवाद कर दिया। आरोपी युवकों ने हॉकी व डंडे से बरातियों पर हमला कर दिया। इसमें बराती पक्ष के मुनीब सिंह, हरिकेश सिंह, अंगद सिंह आदि घायल हो गए। मौजूद लोगों ने घायलों काे निजी अस्पताल भेबा। उनका इलाज चल रहा है। तुर्कपट्टी एसओ अनिल सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है। लेकिन किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।