फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   There is no water in the pot of community toilet, expressed displeasure

Kushinagar: सामुदायिक शौचालय की टोटी में पानी नहीं, डिप्टी सीएम ने जताई नाराजगी

Sat, 01 Oct 2022 12:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 01 Oct 2022 12:43 PM IST
सार

डिप्टी सीएम ने प्राथमिक विद्यालय के एक बच्चे से पढ़ाई के बारे में पूछा। बच्चे ने पहाड़ा सुना दिया, लेकिन जोड़ने से चूक गया। उन्होंने बच्चे की पीठ थपथपाई। पुरस्कार स्वरूप 500 रुपये दिए। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने कहा कि समूह तो चल रहे हैं, लेकिन सरकारी सुविधा नहीं मिली।

विज्ञापन
There is no water in the pot of community toilet, expressed displeasure
कुसम्ही में सुलभ शौचालय का निरीक्षण करते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR

विस्तार

कुसम्ही गांव में शुक्रवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्राथमिक विद्यालय, सामुदायिक शौचालय, आंगनबाड़ी केंद्र और अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। सामुदायिक शौचालय में पानी की आपूर्ति के लिए लगी टोटी खोलने पर पानी नहीं निकला। इस पर ग्राम पंचायत अधिकारी को फटकार लगाई। डीएम और सीडीओ को भी दिखाकर कहा कि यहां कार्यक्रम लगा है और यहीं का यह हाल है।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने प्राथमिक विद्यालय के एक बच्चे से पढ़ाई के बारे में पूछा। बच्चे ने पहाड़ा सुना दिया, लेकिन जोड़ने से चूक गया। उन्होंने बच्चे की पीठ थपथपाई। पुरस्कार स्वरूप 500 रुपये दिए। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने कहा कि समूह तो चल रहे हैं, लेकिन सरकारी सुविधा नहीं मिली। इस पर बीडीओ उषा पाल को बुलाया और कहा कि दो दिन में इन महिलाओं को समूह का अंशदान दिलाएं। वृद्धा व विधवा पेंशन के बारे में जानकारी ली तो पेंशन नहीं मिलने की बात बुजुर्गों व महिलाओं ने बताई।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि इस गांव में अमृत सरोवर का काम अच्छा हुआ है। इस मौके पर सांसद विजय कुमार दुबे, रामकोला के विधायक विनय प्रकाश गोंड, राजेश्वर सिंह, मदन गोविंद राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed