{"_id":"69af39b463eabde86d09f8ca","slug":"there-is-no-shortage-of-lpgaction-will-be-taken-against-illegal-storage-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-156078-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एलपीजी की कमी नहीं...अवैध भंडारण पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एलपीजी की कमी नहीं...अवैध भंडारण पर होगी कार्रवाई
Tue, 10 Mar 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिले में एलपीजी रिफिल की पर्याप्त उपलब्धता है। सभी गैस एजेंसियों के पास रसोई गैस रिफिल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। एलपीजी गैस की कमी की अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।
जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय ने बताया कि जिले की सभी गैस एजेंसियों पर एलपीजी रिफिल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। इसलिए किसी भी तरह की अफवाह में आकर गैस एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ न बढ़ाएं। उपभोक्ता अपने गैस कनेक्शन पर रिफिल प्राप्त करने के लिए संबंधित एजेंसी/कंपनी के माध्यम से गैस की बुकिंग अवश्य कराएं। बुकिंग के बाद नियमानुसार गैस रिफिल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले की सभी गैस एजेंसियों के प्रोपराइटर/संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने प्रतिष्ठान पर सभी श्रेणियों के एलपीजी रिफिल का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखें, ताकि किसी भी उपभोक्ता को गैस आपूर्ति प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि यदि किसी गैस एजेंसी अथवा गोदाम में अनधिकृत अथवा अवैध भंडारण पाया जाता है, तो संबंधित के विरुद्ध प्रचलित नियमों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।