Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   There is no place for ego in devotion: Ramashankar

भक्ति में अहंकार का कोई स्थान नहीं : रमाशंकर

Sun, 25 Jan 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 25 Jan 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
There is no place for ego in devotion: Ramashankar
कसया। नगर स्थित श्रीरामजानकी मंदिर मठ में दस दिवसीय श्रीराम महायज्ञ के दूसरे दिन शनिवार को अयोध्या से पधारे कथावाचक रमाशंकर शास्त्री ने श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया। उन्होंने कहा कि भजन और भोजन दोनों समान हैं, किंतु भोजन सीमित मात्रा में करना चाहिए, जबकि भजन की कोई सीमा नहीं होती। प्रभु की कृपा के बिना कथा श्रवण संभव नहीं है और भक्ति मार्ग में अहंकार का कोई स्थान नहीं है।
विज्ञापन

कथा का शुभारंभ विधायक पीएन पाठक सहित अन्य अतिथियों द्वारा व्यासपीठ पूजन के साथ हुआ। आचार्य रामजी पांडेय के निर्देशन में श्रीराम महायज्ञ संपन्न हुआ। कथा के दौरान महंत त्रिभुवन शरण दास, व्यवस्थापक देव नारायण शरण, परशुराम दास, इंद्र कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed