{"_id":"694d991c39db9f315a0e1cb7","slug":"there-is-no-information-on-queen-revatis-assets-but-the-kanungos-salary-has-been-withheld-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-151410-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रानी रेवती की संपत्ति का ब्योरा नहीं पर कानूनगो का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रानी रेवती की संपत्ति का ब्योरा नहीं पर कानूनगो का वेतन रोका
Fri, 26 Dec 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। सरकारी कार्य में लापरवाही बरतने को लेकर एसडीएम ने तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक के दिसंबर माह का वेतन रोक दिया है। मामला रानी रेवती देवी की अचल संपत्ति से जुड़ा है। संपत्ति का यह मामला हाईकोर्ट में भी लंबित है। राजस्व निरीक्षक से उनकी अचल संपत्ति का रिपोर्ट मांगी गई थी लेकिन उन्होंने नहीं दिया।
एसडीएम रामवीर सिंह ने बताया कि रानी रेवती देवी की संपत्ति से संबंधित मामला हाईकोर्ट में चल रहा है। इसमें डीएम समेत अन्य लोग पक्षकार हैं। मामले में राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) अजित कुमार से रानी रेवती देवी की अचल संपत्ति का ब्योरा तैयार कर प्रस्तुत करने निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी। उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने पर वेतन रोका गया है।